Net Asset Value Skip to main content

Top 10 penny stocks in 2024

  Top 10 Penny Stocks in 2024 Penny stocks are typically associated with companies that have small market capitalizations, limited liquidity, and higher volatility. It's essential to conduct thorough research and consider consulting with a financial advisor before investing in penny stocks. Additionally, the performance of penny stocks can fluctuate significantly, and what may seem like a promising investment today could become highly volatile or even worthless in the future. That said, I can provide a list of penny stocks that have shown potential in 2024 based on various factors such as market trends, industry performance, and company developments. However, please remember that investing in penny stocks carries inherent risks, and these suggestions should not be considered as financial advice.  What are Penny Stocks? Penny stocks, typically defined as stocks trading at a low price per share, often garner attention from investors seeking high-risk, high-reward opportunities. ...

Net Asset Value





म्यूच्यूअल फंड (Mutual Fund)   में क्या एनएवी (Net Asset Value )  है  ?

यह समझना आपके लिए बहुत आवश्यक है यदि आप Mutual Fund  म्यूचुअल फंड  में निवेश करना चाहते हैं.  जो लोग सीधे तौर पर Share Bazar शेयर बाजार में निवेश नहीं करना चाहते हैं अथवा उन्हें शेयर बाजार की जानकारी नहीं है वे लोग Mutual Fund म्यूच्यूअल फंड में निवेश कर सकते हैं. Mutual Fund म्यूचुअल फंड में निवेश करने से आपका निवेश विशेषज्ञों के हाथ में रहता है और इस प्रकार आप शेयर बाजार में सीधे निवेश के रिस्क को कम कर सकते हैं.  आज हम यहाँ सीखेंगे कि Mutual Fund म्यूच्यूअल फंड में NAV क्या होता है, इसको कैसे गिनते हैं और इसका क्या महत्व है

 कैसे गिनते हैं Net Asset Value ?



सीधे सीधे शाब्दिक अर्थ करें तो Net Asset Value, या NAV का अर्थ है कुल संपत्ति का मूल्य. किसी भी Mutual Fund म्यूचुअल फंड में नेट एसेट वेल्यू , या एनएवी का मतलब  नकदी सहित पोर्टफोलियो के सभी शेयरों के बाजार मूल्य के कुल योग में से देनदारियों को घटाने के बाद बकाया जो भी बचे उसे इकाइयों की कुल संख्या से विभाजित करके प्राप्त किया जाता है

प्रतिदिन की जाती है गिनती  Net Asset Value  की -

एनएवी फंड की प्रति यूनिट की कुल परिसंपत्ति मूल्य (खर्च निकाल कर) है और हर दिन के कारोबार के अंत में उस फंड की एसेट मैनेजमेंट कंपनी (एएफसी) द्वारा इसकी गणना की जाती है। किसी भी दिन यदि उस म्यूचुअल फंड को समाप्त कर दिया जाए तो उस  म्यूचुअल फंड में यूनिट धारक को प्रत्येक यूनिट के बदले जो कीमत मिलेगी वही उस यूनिट का उस दिन का एनएवी होता है. एक तरह से कह सकते हैं कि एनएवी किसी भी म्यूचुअल फंड की यूनिट की Book Value होती  है

पोर्टफोलियो के मूल्य के अनुसार घटता बढ़ता है एनएवी(Net Asset Value) -

Mutual Fund म्यूचुअल फंड में अधिकतर यूनिट की बेस वेल्यू 10 रुपये या 100 रुपये होती है. प्रत्येक कारोबारी दिवस में फंड के पोर्टफोलियो के बाजार मूल्य के अनुसार ही यूनिट का एनएवी घटता बढ़ता रहता है

एनएवी(Net Asset Value) का महत्व -

एनएवी(Net Asset Value) ,किसी Mutual Fund म्यूचुअल फंड के यूनिट के ग्रोथ का परिचायक होता है. यदि आप किसी फंड में 12 रुपये प्रति यूनिट एनएवी पर निवेश करते हैं और एक साल बाद यदि उस यूनिट का एनएवी 15 रुपये प्रति यूनिट हो जाता है तो  उस फंड ने 25% ग्रोथ की है. यह धारणा गलत है कि कम एनएवी वाला Mutual Fund म्यूचुअल फंड अच्छा रिटर्न देगा और ज्यादा एनएवी वाला फंड कम रिटर्न देगा. किसी भी फंड के एनएवी से भूतकाल में फंड ने कैसे रिटर्न दिया यह तो बता सकते हैं मगर भविष्य में वह फंड कैसा रिटर्न देगा यह एनएवी को देख कर नहीं बताया जा सकता


पढ़ने के लिए धन्यवाद ।

Comments