संजोग जीवन का सबसे अच्छा योग है सहयोग।
एक सभा में गुरुजी ने प्रवचन के दौरान एक 30 वर्षीय युवक को खडा कर पूछा कि
- आप मुम्बई मेँ जुहू चौपाटी पर चल रहे हैं और सामने से एक सुन्दर लडकी आ रही है , तो आप क्या करोगे ?
युवक ने कहा - उस पर नजर जायेगी, उसे देखने लगेंगे।
गुरुजी ने पूछा - वह लडकी आगे बढ गयी , तो क्या पीछे मुडकर भी देखोगे ?
लडके ने कहा - हाँ, अगर पत्नी साथ नहीं है तो। (सभा में सभी हँस पडे)
गुरुजी ने फिर पूछा - जरा यह बताओ वह सुन्दर चेहरा आपको कब तक याद रहेगा ?
युवक ने कहा 5 - 10 मिनट तक, जब तक कोई दूसरा सुन्दर चेहरा सामने न आ जाए।
गुरुजी ने उस युवक से कहा - अब जरा कल्पना कीजिये.. आप जयपुर से मुम्बई जा रहे हैं और मैंने आपको एक पुस्तकों का पैकेट देते हुए कहा कि मुम्बई में अमुक महानुभाव के यहाँ यह पैकेट पहुँचा देना...
आप पैकेट देने मुम्बई में उनके घर गए। उनका घर देखा तो आपको पता चला कि ये तो बडे अरबपति हैं। घर के बाहर 10 गाडियाँ और 5 चौकीदार खडे हैं।
उन्हें आपने पैकेट की सूचना अन्दर भिजवाई , तो वे खुद बाहर आए। आप से पैकेट लिया। आप जाने लगे तो आपको आग्रह करके घर में ले गए। खाना खिलाया।
चलते समय आप से पूछा - किसमें आए हो ?
आपने कहा- लोकल ट्रेन में।
उन्होंने ड्राइवर को बोलकर आपको गंतव्य तक पहुँचाने के लिए कहा और आप जैसे ही अपने स्थान पर पहुँचने वाले थे कि उनका फोन आया - भैया, आप आराम से पहुँच गए..?
अब आप बताइए कि आपको वे महानुभाव कब तक याद रहेंगे ?
युवक ने कहा - जी जिंदगी में मरते दम तक उस व्यक्ति को हम भूल नहीं सकते।
गुरुजी ने युवक के माध्यम से सभा को संबोधित करते हुए कहा — "यह है जीवन की हकीकत।"
"सुन्दर चेहरा थोड़े समय ही याद रहता है, पर सुन्दर व्यवहार जीवन भर याद रहता है।"
बस यही है जीवन का गुरु मंत्र... अपने चेहरे और शरीर की सुंदरता से ज़्यादा अपने व्यवहार की सुंदरता पर ध्यान दें.. जीवन अपने लिए आनंददायक और दूसरों के लिए अविस्मरणीय प्रेरणादायक बन जाएगा..
जीवन का सबसे अच्छा योग
सहयोग हैै
पढ़ने के लिए ,आपने अपने व्यस्त जीवन से मुझे अपना कीमती समय दिया, आपके लिए मैं अपना आभार प्रकट करता हूँ, आपका बहुत बहुत धन्यवाद ।
Comments
Post a Comment