Dedication to our Parent Skip to main content

Top 10 penny stocks in 2024

  Top 10 Penny Stocks in 2024 Penny stocks are typically associated with companies that have small market capitalizations, limited liquidity, and higher volatility. It's essential to conduct thorough research and consider consulting with a financial advisor before investing in penny stocks. Additionally, the performance of penny stocks can fluctuate significantly, and what may seem like a promising investment today could become highly volatile or even worthless in the future. That said, I can provide a list of penny stocks that have shown potential in 2024 based on various factors such as market trends, industry performance, and company developments. However, please remember that investing in penny stocks carries inherent risks, and these suggestions should not be considered as financial advice.  What are Penny Stocks? Penny stocks, typically defined as stocks trading at a low price per share, often garner attention from investors seeking high-risk, high-reward opportunities. ...

Dedication to our Parent

   Dedication  to  our  Parent




      मैं पिता ही रह गया

💐🙏💐🙏💐🙏


तुम और मैं पति पत्नी थे, 

तुम माँ बन गईं मैं पिता रह गया।

तुमने घर सम्भाला, मैंने कमाई,

लेकिन तुम "माँ के हाथ का खाना" बन गई,

मैं कमाने वाला पिता रह गया।


बच्चों को चोट लगी और तुमने गले लगाया,

मैंने समझाया,

तुम ममतामयी बन गई

मैं पिता रह गया।


बच्चों ने गलतियां कीं,

तुम पक्ष ले कर "understanding Mom" बन गईं 

और मैं "पापा नहीं समझते" वाला पिता रह गया।


"पापा नाराज होंगे" कह कर

तुम बच्चों की बेस्ट फ्रेंड बन गईं,

और मैं गुस्सा करने वाला पिता रह गया।


तुम्हारे आंसू में मां का प्यार 

और मेरे छुपे हुए आंसुओं मे, 

मैं निष्ठुर पिता रह गया।


तुम चंद्रमा की तरह शीतल बनतीं गईं,

और पता नहीं कब

मैं सूर्य की अग्नि सा पिता रह गया।


तुम धरती माँ, भारत मां और मदर नेचर बनतीं गईं,

और मैं जीवन को प्रारंभ करने का दायित्व लिए

सिर्फ एक पिता रह गया...


फिर भी न जाने क्यूं पिता पीछे रह जाता है


माँ,  नौ महीने पालती है 

पिता, twenty five twenty five twenty five twenty five 

फिर भी न जाने क्यूं पिता पीछे रह जाता है


माँ, बिना तानख्वाह घर का सारा काम  करती है 

पिता, पूरी कमाई घर पे लुटा देता है 

फिर भी न जाने क्यूं पिता पीछे रह जाता है 


माँ ! जो चाहते हो वो बनाती है 

पिता ! जो चाहते हो वो ला के देता है 

फिर भी न जाने क्यूं पिता पीछे रह जाता है


माँ ! को याद करते हो जब चोट लगती है 

पिता ! को याद करते हो जब ज़रुरत पड़ती है 

फिर भी न जाने क्यूं पिता पीछे रह जाता है


माँ की ओर बच्चो की अलमारी नये कपड़े से भरी है 

पिता, कई सालो तक पुराने कपड़े चलाता है 

फिर भी न जाने क्यूं पिता पीछे रह जाता है


पिता, अपनी ज़रुरते टाल कर 

सबकी ज़रुरते समय से पूरी करता है

किसी को उनकी ज़रुरते टालने को नहीं कहता 

फिर भी न जाने क्यूं पिता पीछे रह जाता है


जीवनभर दूसरों से आगे रहने की कोशिश करता है मगर हमेशा परिवार के पीछे रहता है, 

शायद इसीलिए क्योकि वो पिता है ।


💐🙏💐🙏💐🙏💐🙏💐🙏💐🙏

Comments